August 27, 2025

राम तेरी गंगा मैली हो गई अमित शाह को धोते धोते :कांग्रेस

picsart_02-15-127344738819634516164.jpg

प्रयागराज:उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर वार जोरों पर है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गत दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कुंभ में स्नान करने को लेकर कांग्रेस ने अमित शाह का खूब मजाक उड़ाया है और उनके स्नान करने के बाद पोस्टर लगाया- ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई, अमित शाह को धोते-धोते’।
यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने भाजपा को कुंभ में स्नान करने पर निशाना बनाया हो। इससे पहले कांग्रेस के सांसद शशि थरुर ने भी कुंभ स्नान पर सीएम योगी नीत भाजपा कैबिनेट पर कटाक्ष किया था, जब मंत्रियों ने खुंभ संगम में गंगा में जुबकी लगाई थी। थरुर ने तब कहा था कि गंगा में स्नान करने के बाद योगी और उनके मंत्रियों तथा भाजपा के पाप धुल गए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि कुंभ में गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं। थरुर ने यह बात एक ट्वीट में कही थी।
शहर कांग्रेस कमिटी के महासचिव इरशाद उल्ला ने कहा कि, भाजपा सरकार लगातार घोटाले कर रही है, उन्हीं पापों को धोने के लिए भाजपा नेता गंगा में डुबकी लगाने पहुंच जाते हैं। अमित शाह ने भी घोटाले कर पाप किए हैं। जिन्हें धुलने के लिए अमित शाह बार-बार गंगाजी के पास पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा के पाप इतने ज्यादा हो गए हैं कि उसके पापों को धुलते-धुलते गंगा भी मैली हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading