May 6, 2025

Kkc न्यूज अयोध्या :भाजपा नेता मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी का कुछ अलग अंदाज में मना जन्मदिन

picsart_02-08-107118586426916622376.png

कुंभ में स्नान कर सीधे आवास पहुंच अपने सगे संबंधियों के बीच पूरी सादगी के साथ मनाया जन्मदिन।

क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव व युवा भाजपा नेता आकाश मणि त्रिपाठी भी आवास पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख को दी जन्मदिन की बधाई।

मवई(अयोध्या) ! अयोध्या जिले के युवा भाजपा नेता व मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने अपने पिता रामनरेश तिवारी का आशीर्वाद लेकर जितनी सादगी से अपना जन्मदिन मनाया है।कुछ उसी अंदाज में उनके चाहने वालो ने भी अलग अलग जगहों पर ब्लॉक प्रमुख के जन्मदिन का जश्न मनाकर अपने नेता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बता दे 8 फरवरी 1977 में अवध क्षेत्र के गायत्रीनगर पटरंगा में जन्मे मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी वर्ष 2016 में ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद राजीव तिवारी एक कर्तव्यनिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन व पार्टी का कार्य करते रहे।जिनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने पार्टी में राजीव तिवारी कद बढ़ाते हुए इन्हें अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से सहसंयोजक बना दिया था।उसके बाद ये पार्टी द्वारा दी जा रही हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अपनी अलग छाप छोड़ रहे है।आज अपने जन्मदिन के अवसर पर ये गुरुवार को ही प्रयागराज कुंभ पहुंचे।जहां से आज संगम में स्नान कर व पूजा अर्चना कर सीधे अपने आवास गायत्रीनगर पटरंगा पहुंचे और पिता जी से आशीर्वाद ले सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी।उसके बाद उनकी जन्मदिन की बधाई देने के लिये लोगों का आगमन शुरू हो गया।जगह जगह लोगों ने उनका माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।

रूदौली विधायक एवं सार्वजनिक उपक्रम के सभापति रामचंद्र यादव भी देर शाम राजीव तिवारी के आवास पहुंच उन्हें पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी।मोदी अगेन पीएम के जिला महामंत्रीव विदेश मंत्रालय के सहसंयोजक आकाश मणि त्रिपाठी ने भी ब्लॉक प्रमुख के आवास पहुंच उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।इसके मवई डा0 अरुण कुमार अवस्थी,सुरेश मिश्र,सुनील मिश्र,दीपक शुक्ला,विजय मिश्र,रामआसरे यादव,राजेश शर्मा,नसीम खा,संतोष मिश्रा,देवेंद्र शुक्ल,जितेंद्र शुक्ल,पुष्पेंद्र सिंह,अनूप मिश्र”गुरुजी”महेश तिवारी पप्पू,सुधीर सिंह,डा0 श्याम नारायन मिश्र,अजय तिवारी,विकास सिंह,अजय चौहान,श्यामजी,केशरी नंदन,आदि लोगों ने राजीव तिवारी के आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

विद्यालय में किया पौधरोपण

ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने बताया वे अपना जन्मदिन की सुबह प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सर्वप्रथम अपनी स्व0 माता कृष्णावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व प्रणाम किया।तत्पश्चात अपने पिता जी के साथ अपने शिक्षण संस्थान बाबा शिवचरन दास इंटर कालेज पर ब्रह्मदेव का आशीर्वाद लिया।उसके बाद विद्यालय परिसर व खेत में पौधरोपण कर वापस अपने घर आये।जहां जन्मदिन को अलग तरीके से मनाते हुए इसे सहयोग दिवस के रूप में मनाया।इन्होंने क्षेत्र के गरीब असहाय बच्चे व बुजुर्गों को अपने आवास पर फल कपड़ा भोजन दक्षिणा आदि देकर मनाया।

झाड़ू लगाकर दिलाई स्वच्छता की शपथ।

अपने जन्मदिन के दिन शुक्रवार को मवई ब्लॉक प्रमुख ने अपने शिक्षण संस्थान बाबा शिवचरन दास इंटर कालेज व उनकी समस्त शाखाओं को बुलाकर विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाया और सभी को स्वच्छता की शपथ में दिलाई।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि समाज को स्वच्छ रखो तभी हम सभी स्वस्थ रहेंगे और जीवन सुखमय होगा।

सम्मान समारोह हुआ आयोजित

भाजपा विदेश मंत्रालय के सहसंयोजक आकाश मणि त्रिपाठी की अगुवाई में गायत्रीनगर में एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।जिसमें मवई क्षेत्र के कई भाजपा नेता सहित गणमान्य नागरिकों व मित्रों ने ब्लॉक प्रमुख मवई राजीव तिवारी का सामान करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।मवई के आशीष शर्मा ने ब्लॉक प्रमुख को अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

फेसबुक पर बधाई की भरमार।

ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के जन्मदिन अवसर पर शुक्रवार की भोर से ही फेसबुक व्हाट्सएप आदि शोशल साइड पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया था।योगेश गुप्ता,नवदीप तिवारी,कुल श्रेष्ठ तिवारी,अंजुल शुक्ल,राजन मिश्र,गौरव मिश्र,सौरभ मिश्र,हिमांशु शुक्ल,आदित्य तिवारी अर्पित मिश्र अनूप मिश्रा दीपक शुक्ला विजय मिश्र आकाश मणि त्रिपाठी शोशलिस्ट रीडर यतीन्द्र पांडेय समरबहादुर यादव विपुल शुक्ल संतोष मिश्र आदि लोगों ने शोशल मीडिया के माध्यम से ब्लॉक प्रमुख को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading