June 20, 2025

प्रसपा नेता ने SP-BSP गठबंधन पर कसा तंज, कहा- गुंडे चढ़ गए गोदी में, गोली मारेंगे छाती में

1549367744422261724212299887584.jpg

लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे कम होता जा रहा है वैसे-वैसे ही सियासी गलियारों में किसी भी पार्टी का नेता अपनी बात कहने या विपक्ष के खिलाफ बयान बाजी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। यूपी में सपा सरकार की पूर्व मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की एक महिला नेता ने सपा- बसपा गठबंधन पर जोरदार हमला किया है। नेता ने अपने हमले में कहा कि इनका मकसद चुनाव में प्रत्याशियों से सिर्फ पैसा वसूलना है और इनका जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

इतना ही नहीं ही उन्होंने कहा कि अब लोग कहेंगे गुंडे चढ़ गए गोदी में गोली मारेंगे छाती में। यूपी में सपा सरकार की पूर्व मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सैय्यदा शादाब फातिमा ने सपा बसपा गठबंधन पर कहा कि इनका मकसद चुनाव में प्रत्याशियों से सिर्फ पैसा वसूलना है और इनका जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। इस गठबंधन को मायावती लीड कर रही हैं और मायावती जो रास्ता दिखाएंगी, उसी पर अखिलेश यादव आंख बंद कर चल देंगे।

आपको बता दें कि सैय्यदा शादाब फातिमा यूपी की 16वीं विधानसभा में सपा से विधायक रही हैं। 2012 में उन्होंने जहूराबाद विधानसबा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था। वहीं फातिमा अब शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में हैं। गौरतलब है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 6 फरवरी को भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading