August 21, 2025

रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा के घर चोरी, गैस स‍िलेंडर तक उठा ले गए चोर

manoj-sinha-620x4001502763019727380650.jpg

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्‍हा के पैतृक घर से चोरों ने घरेलू उपयोग के सामान उड़ा लिए और चंपत हो गए। उनके घर का ताला टूटा पड़ा था। उनकी चाची मांडवी देवी ने पुलिस व उनके परिवार वालों को सूचना दी। तब पुलिस हरकत में आई है।

बांका एसपी मेश्राम ने बताया कि मंगलवार को थाना शंभुगंज में चोरी की एफआईआर दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। चोर अबतक गिरफ्त के बाहर है।

एसपी के मुताबिक चोर उनके घर का ताला तोड़ बर्तन, पंखा, बिजली व डीजल पंप और गैस सिलिंडर उठा ले गए। घर में रक्खे बक्सों के ताले भी टूटे पड़े है। सामान बिखरा पड़ा मिला। बहरहाल हिफाजत के ख्याल से वहां पुलिस तैनात की गई है।

यह वाकया सोमवार का और केंद्रीय मंत्री मनोज सिंहा के पैतृक घर का है। उनका पैतृक निवास भागलपुर डिवीजन के बांका ज़िले के शंभुगंज थाना के तहत भलुआ बासा ग़ांव है। इनके चचेरे भाई अनिमेष कुमार राय समेत दूसरे परिवारवाले भागलपुर में रहते है। उन्हें भी सोमवार शाम ग़ांव से चोरी के वारदात की जानकारी मिली । पुलिस को भी ग़ांव के लोगों ने ही सूचना दी।

केंद्रीय मंत्री मनोज सिंहा समेत तीन चचेरे भाइयों का घर ग़ांव में है। और बंद है। वहां कोई रहता नहीं है। देखरेख के ख्याल से परिवार के दूसरे या बगलगीर के भरोसे घर है। मकान बंद रहने की वजह से चोरों को मौका मिल गया। और वारदात को अंजाम दे दिया। जानकार बताते है कि मंत्री जी को भी दिल्ली फोन से सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading