February 16, 2025

उद्धव आज करेंगे रामलला के दर्शन, दोपहर में शुरू होगी विहिप की विराट धर्मसभा

Ayodhya_Dharma_Sabha_Ayodhya_Shiv_Sena_chief_Uddhav_Thakre_Uddhav_tomorrow_will_be_the_visit_of_Ra_1543073909.jpg

अयोध्या ! राम मंदिर निर्माण के समर्थन में आज(25 नवंबर) को विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा और शिवसेना के कार्यक्रम से एक दिन पहले शनिवार को अयोध्या छावनी में तब्दील है। सुरक्षा इस पहरे से अयोध्यावासी भी सहमे हुए हैं। सुबह नौ बजे शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला का दर्शन और 11 बजे लक्ष्मण किला में संवाददाता सम्मेलन का कार्यक्रम है। इसके बाद 12 बजे से विहिप की विराट धर्मसभा होनी है। ऐसे में रामनगरी का माहौल सुबह से गरम होगा।शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ आज सुबह अयोध्या पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद लक्ष्मण किला में आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। यहां निकलने के बाद सरयू आरती की। इस दौरान साधु-संत के साथ शिव सैनिकों की भीड़ दिखी।इसी कड़ी में आज 25 नवम्बर को भी ठाकरे अयोध्या में मौजूद रहेंगे। इसी दिन विश्व हिन्दू परिषद की ओर से विराट धर्मसभा का भी आयोजन किया जा रहा है। धर्मसभा में श्री ठाकरे के शामिल होने के बारे में अभी अन्तिम निर्णय नहीं हो सका है। अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में होने वाली धर्मसभा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम में करीब दो से ढाई लाख लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम का आयोजन नगर के रामघाट चौराहा स्थित बगिया पर होगा।धर्मसभा की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। एक घंटे तक संगीत कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे संतों व विहिप के पदाधिकारियों का उद्बोधन शुरू होगा। जिसे मुख्य रूप से रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास , हरिद्वार के महंत सत्यनिष्ठा जी महाराज, चित्रकूट धाम के महंत श्री राम भद्राचार्य जी महाराज और विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय सम्बोधित करेंगे। उद्बोधन का कार्यक्रम शाम 4 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के लिए कुल 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। कार्यक्रम में करीब 10 हजार बाइक, आठ हजार कार, छह हजार बसों से रामभक्त आएंगे। बाकी का आगमन ट्रेनों से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading