May 9, 2025

सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ धर्मसभा में सामिल होने अयोध्या पहुचे मवई ब्लाक प्रमुख

IMG-20181125-WA0058.jpg

मवई(अयोध्या) ! मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी सैकड़ो गाड़ियो के काफिले के साथ धर्मसभा अयोध्या पहुंचे।उनके साथ मवई ब्लाक के सभी भाजपा संग़ठन के पदाधिकारी व क्षेत्र के हजारों की संख्या में सम्मानित लोगाे ने तिवारी जी के काफिले के साथ धर्मसभा में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए।सुबह सात बजे से लोगो का मवई पर हुजूम लगने लगा।मवई ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठा हुए।भगवा झंडा के साथ सैकड़ो गाड़ियो के काफिले के साथ सुबह नौ बजे मवई चौराहे से धर्मसभा अयोध्या के लिए रवाना हुऐ जगह जगह लोगो को जलपान की व्यवस्था की गई।मुबारागंज चौराहे पर लेंच पैकेट के साथ भोजन की व्यवस्था की गई।धर्मसभा को सफल बनाने के लिए ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में मवई ब्लाक के पार्टी संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।बालाजी सेवा समिति के सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मवई मण्डल अध्यक्ष निर्मल शर्मा विजय मिश्र दीपक शुक्ल राम आसरे सुशील मिश्र सोनू राजेश शर्मा जिलामंत्री धमेन्द्र सिंह संतोष मिश्रा आशीष शर्मा आशीष गुप्ता अंजनी साहू गिरधारी बीडीसी सुरेश मिश्रा श्यामजी जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading