मिशन 2027 को लेकर सपा की साइकिल विजय रथ यात्रा अयोध्या पहुंची , कार्यकर्त्ताओं ने किया स्वागत
महिला सभा की प्रदेश सचिव की अगुवाई में सपा कार्यकर्त्ताओं ने मवई में किया स्वागत,47 जनपदों का भ्रमण कर चौपाल के जरिए सपा की नीतियों का कर रहे प्रचार,रुदौली के पूर्व विधायक रुश्दी मियां ने फोन पर जाना साइकिल विजय रथ यात्रा का हाल।

मवई(अयोध्या) : ! समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक व पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव कन्हैया निषाद की ‘मिशन 2027’ को लेकर निकाली गई साइकिल विजय रथ यात्रा गुरुवार को अयोध्या जनपद पहुंची।ग्राम हंसना तहसील कप्तानगंज जनपद कुशीनगर निवासी 51 वर्षीय कन्हैया निषाद 19 नवंबर को कुशीनगर से यात्रा शुरू कर अब तक प्रदेश के 47 जनपदों का भ्रमण कर चुके हैं।यात्रा के दौरान वह प्रतिदिन 40-45 किलोमीटर साइकिल चलाकर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचते हैं और चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हैं। उन्होंने बताया कि वह पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में साइकिल से ही भाग लेते हैं।मवई पहुंचने पर सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव श्रेया सिंह पटेल, गुल्लू सिंह, सुरजीत चौहान, अटल विहारी चौहान, आकाश चौहान, मो0 शाबान व अनिल यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान रुदौली विधानसभा के पूर्व विधायक रुश्दी मियां ने भी मोबाइल पर बातचीत कर कन्हैया निषाद से यात्रा की कुशलक्षेम जानी और शुभकामनाएं दीं।बताया गया कि कन्हैया निषाद 9 अप्रैल की रात सोहावल क्षेत्र के सपा नेता फिरोज खां गब्बर के कार्यालय पर रात्रि विश्राम करेंगे।जहां से शुक्रवार को वे पुनः यात्रा शुरु करेंगे।

