रेछगांव हत्याकांड : नाबालिक के प्रेमजाल में फंसी विवाहिता किरन गौतम का दर्दनाक अंत

रुदौली, अयोध्या ! बाबाबाजार क्षेत्र के रेछ गांव में विवाहिता किरन गौतम की हत्या की कहानी रिश्तों के उलझे ताने-बाने और एक खतरनाक अंजाम को बयां करती है। पुलिस जांच में सामने आया कि 26 वर्षीय किरन पिछले एक वर्ष से गांव के ही एक किशोर के प्रेमजाल में फंसी थी। उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है, जिससे उसकी गैरमौजूदगी में यह संबंध गहराता गया।पुलिस के मुताविक छह माह पूर्व किशोर प्रेमी विवाहिता को अपने साथ लेकर फरार भी हो गया था।किशोर से इश्क इतना गहरा हो गया था कि उसने अपने दो वर्षीय बच्चे को घर में ही छोड़कर चली गई थी।मामले में पुलिस ने पहले भी एक बार कार्यवाही कर चुकी है।बावजूद दोनों का चोरी छुपके एक दूसरे से मिलना जुलना जारी है।घटना वाले दिन भी किशोर ने फोंन कर उसे बाग में बुलाया और साथ चलने का दबाव बनाया। इंकार करने पर प्रेमी द्वारा विवाहिता को दिए गए 25 हजार रुपये को लेकर विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर किशोर ने साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

