बाबाबाजार क्षेत्र में हुई विवाहिता किरन हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा
साथ जाने की जिद ठुकराने के बाद नाबालिक प्रेमी ने की थी गला घोंटकर हत्या,पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेने के बाद न्यायालय में किया पेश।

रुदौली, अयोध्या ! बाबाबाजार थाना क्षेत्र के रेछ गांव में हुई विवाहिता किरन गौतम हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग था और साथ चलने से मना करने पर एक नाबालिग प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी।सीओ आशीष निगम ने बताया मृतका किरन गौतम 26 वर्ष और गांव के ही एक बाल अपचारी के बीच पिछले कुछ समय से संबंध थे।बुधवार की सुबह नाबालिग द्वारा फोन से बुलाने ने विवाहिता उससे मिलने बाग में गई थी।जहां पर प्रेमी किशोर ने विवाहिता को अपने साथ चलने का दबाव बनाया, लेकिन उसके इंकार करने पर उसने गुस्से में आकर साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को बाग में फेंक दिया।बताते चले कि बुधवार को विवाहिता का शव गांव के बाहर बाग में मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू करते हुए विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की।इस दौरान मृतका की सास कांता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक किशोर पर हत्या का करने की आशंका जताई थी।पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए नाबालिग से पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया।पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश कर दिया है।बाबा बाजार एसओ शैलेन्द्र आजाद ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन के साथ आगे की कार्रवाई जारी है।

