रुदौली के नेवरा गांव के नीरज जायसवाल बने बीडीओ, क्षेत्र में जश्न
UPPCS 2024 में 33वीं रैंक, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

अयोध्या ! रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई ब्लॉक अंतर्गत नेवरा गांव निवासी नीरज कुमार जायसवाल ने यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 33वीं रैंक हासिल कर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।नीरज कुमार जायसवाल नेवरा गांव के वेद प्रकाश जायसवाल के सुपुत्र हैं।उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। सफलता की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ज्ञान चंद्र चौरसिया, पंकज जायसवाल, श्याम जी कौशल, विपिन, मनोज गुप्ता, समरपाल यादव, शिवकुमार पाल, गोपाल अवस्थी सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोगों ने खुशी जाहिर की और नीरज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ग्रामीणों का कहना है कि नीरज की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि लगन और संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

