March 19, 2026
FB_IMG_1773912813148.jpg

राज्यपाल-सीएम ने एयरपोर्ट पर किया अभिनंदन, महापौर ने सौंपी ‘नगर की चाबी’

20 मंचों पर 250 कलाकारों की प्रस्तुतियां, पूरे मार्ग पर दिखा उत्सव जैसा माहौल

अयोध्या, 19 मार्च। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अयोध्या आगमन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भव्यता से सराबोर रहा। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहे।नगर आगमन पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने राष्ट्रपति का अभिनंदन करते हुए उन्हें ‘नगर की चाबी’ भेंट की, जो नगर की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च प्रतीकात्मक सम्मान माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति का यह अयोध्या का दूसरा दौरा है।एयरपोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक राष्ट्रपति के काफिले के साथ पूरा शहर उत्सव में डूबा नजर आया। मार्ग के दोनों ओर करीब 20 सांस्कृतिक मंच सजाए गए थे, जहां लगभग 250 कलाकारों ने रामायण आधारित भव्य प्रस्तुतियां दीं।

अवधी भोजपुरी लोकगीत, भजन, नृत्य और स्वागत गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।इस दौरान रामलीला के अंश, आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े, शंखनाद और वेदपाठ ने अयोध्या की समृद्ध धार्मिक सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत की। सड़कों के किनारे खड़े अयोध्यावासियों ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ देश की प्रथम नागरिक का स्वागत किया, वहीं राष्ट्रपति ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।राष्ट्रपति के आगमन से सजी-धजी रामनगरी में हर ओर श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading