January 31, 2026

भाजपा संगठन पर्व में अयोध्या को बड़ी जिम्मेदारी , निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह बने भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

FB_IMG_1765731472372.jpg

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत अयोध्या से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति को संगठन में उनके लंबे अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता का सम्मान माना जा रहा है।लल्लू सिंह के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर अयोध्या जनपद सहित पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी,भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया आकाश मणि त्रिपाठी,धर्मेंद्र सिंह, शिव गोविंद पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।बधाई देने वालों ने कहा कि लल्लू सिंह की यह नई जिम्मेदारी न केवल अयोध्या बल्कि पूरे अवध क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा और संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading