March 2, 2026

रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किया विधायक खेल स्पर्धा 2025–26 का शुभारम्भ , खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

IMG-20251128-WA0052.jpg

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का सुनहरा अवसर, रुदौली के सत्यनामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शुक्लापुर के प्रांगण में आयोजित हुआ ये कार्यक्रम।

रुदौली की धरती पर शुरु हुआ खेलोत्सव का ये आयोजन आने वाले समय मे कई नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाएगा-रविकांत तिवारी।

रुदौली(अयोध्या) ! युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग के तत्वाधान में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा 2025–26 का शुभारम्भ शुक्रवार को सत्यनामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शुक्लापुर के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने में युवा कल्याण विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही मानसिक विकास की आधारशिला है,इसलिए खेल युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।उनके संबोधन ने खिलाड़ियों में उत्साह भर दिया और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विधायक ने इस प्रकार के आयोजनों को युवाओं के लिए “वरदान” बताया।इस अवसर पर भाजपा नेता रविकांत तिवारी ने कहा कि रुदौली की धरती पर शुरु हुआ खेलोत्सव का ये आयोजन आने वाले समय मे कई नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाएगा।नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोहर उपाध्याय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए।सब-जूनियर (बालिका वर्ग) 100 मीटर दौड़ में शिफा बानो प्रथम,जबकि 800 मीटर दौड़ में अमित कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।लंबी कूद (जूनियर वर्ग) में अल्ताफ प्रथम रहे।वहीं सीनियर वर्ग वॉलीबॉल में ग्राम पंचायत सैमसी की टीम ने विजय प्राप्त की।कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष उप जिलाधिकारी संतोष कुमार, उपाध्यक्ष बीडीओ अमित कुमार त्रिपाठी, सहायक नोडल ललित तिवारी, व्यायाम प्रशिक्षिका अंकिता श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत,देवेंद्र तिवारी खेल अनुदेशक भरत लाल रावत, पीआरडी जवान एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading