November 7, 2025

अयोध्या : असकरनपुर ग्राम पंचायत ने फिर रचा इतिहास , सरपंच संवाद ऐप की राष्ट्रीय लीडरबोर्ड में दूसरा स्थान

FB_IMG_1762503838607.jpg

महिला प्रधान आशा देवी और प्रतिनिधि अजय तिवारी को मिली बड़ी सफलता, ग्राम विकास में बनी मिसाल

अयोध्या ! जिले के बीकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत असकरनपुर ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। विकास और नवाचार की दिशा में निरंतर प्रगति करते हुए पंचायत ने सरपंच संवाद ऐप की राष्ट्रीय लीडरबोर्ड में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।इससे पहले भी असकरनपुर ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार मिल चुका है, और अब यह उपलब्धि ग्राम पंचायत के सतत विकास और पारदर्शी कार्यप्रणाली का प्रमाण बन गई है।ग्राम प्रधान आशा देवी और उनके प्रतिनिधि अजय तिवारी ने पंचायत के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की नई इबारत लिखी है। गांव में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए डिजिटल शासन व्यवस्था को सशक्त बनाया गया।इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बीकापुर विकासखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने प्रधान आशा देवी व अजय तिवारी को हार्दिक बधाई दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि असकरनपुर ने यह दिखा दिया कि यदि नीयत साफ हो और लक्ष्य स्पष्ट, तो एक छोटा सा गांव भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है।अधिकारी वर्ग ने इसे अन्य पंचायतों के लिए “अनुकरणीय मॉडल” बताया है।लोगों ने कहा कि ग्राम असकरनपुर ने न सिर्फ जिले, बल्कि प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। डिजिटल पंचायत की दिशा में यह प्रेरणास्रोत उपलब्धि है।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading