October 22, 2025

मिशन शक्ति फेज 5.0 : पटरंगा पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों को किया जागरूक

IMG-20251022-WA0098.jpg

आंगनबाड़ी केंद्र जुनैदपुर में महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी।

पटरंगा(अयोध्या) : मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 22 अक्टूबर दिन बुधवार को थाना पटरंगा पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया।
प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम उपनिरीक्षक तरुण राज, महिला उपनिरीक्षक प्रतीक्षा यादव, हेड कांस्टेबल मंशनराम, कांस्टेबल दयानंद, महिला कांस्टेबल प्रियंका व कंचन ने ग्राम जुनैदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया।

टीम ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, विधवा पेंशन योजना आदि की जानकारी दी।साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावरलाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930, अग्निशमन 101, एम्बुलेंस 108 तथा गर्भवती महिलाओं के लिए 102 — के बारे में भी विस्तार से बताया गया।महिला उपनिरीक्षक प्रतीक्षा यादव ने कहा कि हर महिला को अपने अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन की जानकारी होनी चाहिए। इससे संकट की घड़ी में मदद तुरंत मिलती है।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर चलते रहना चाहिए।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading