अयोध्या : शिक्षकों को मां सीता जैसी अग्नि परीक्षा दे रही भाजपा सरकार: पारसनाथ यादव

2027 में तेज रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल, भाजपा सरकार का अंत तय :बख्तियार खां
फोटो- अयोध्या के सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, जिला महासचिव बख्तियार खां, गोसाईगंज के प्रभारी लौटनराम निषाद
अयोध्या (संवाददाता) : समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में शनिवार को आयोजित मासिक बैठक में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए पारसनाथ यादव ने कहा कि, “भाजपा सरकार में शिक्षकों को मां सीता की तरह अग्नि परीक्षा देनी पड़ रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है और शिक्षक वर्ग को लगातार अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षकों के साथ खड़ी रही है और उनकी मांगों का पूरी तरह समर्थन करती है।सपा जिला महासचिव बख्तियार खां ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, “यह जुल्मी और अत्याचारी सरकार अब अपने अंतिम चरण में है। प्रदेश में महिला अपराध, लूट, डकैती, भ्रष्टाचार और अराजकता चरम पर है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को जंगलराज में धकेल दिया है, जिसे जनता अब और सहन नहीं करेगी।” उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।वहीं गोसाईगंज विधानसभा प्रभारी लौटन राम निषाद ने संगठन विस्तार पर बल देते हुए कहा कि 2027 में “हर बूथ पर सपा का कार्यकर्ता अखिलेश यादव बनकर साइकिल को तेज रफ्तार से दौड़ाएगा।” उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत कर पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, जिला सचिव राजित राम रावत ,विधानसभा अध्यक्ष रुदौली छोटे लाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली विंध्याचंद सिंह,ब्लाॅक अध्ययक्ष मवई रेहान खान, राम अचल यादव, छोटे लाल यादव, बलराम मौर्य, बाबूराम गौड़, रामजी पाल, जेपी यादव, आकिब खान, राम करन यादव, शिवकुमार यादव, गोविंद विश्वकर्मा, विद्याभूषण पासी, जय सिंह यादव, अश्विनी यादव, पवन यादव बिट्टू, सरोज यादव सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने विचार रखे।
