October 9, 2025

अयोध्या : मवई में भव्य नवरात्रि विसर्जन, विधायक रामचंद्र यादव के भंडारे ने बढ़ाई आस्था

IMG-20251004-WA0188.jpg

हजारों श्रद्धालुओं ने कल्याणी नदी में किया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, घाटों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

मवई,अयोध्या ! शारदीय नवरात्रि के समापन पर मवई क्षेत्र में आस्था और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिला। रामसनेहीघाट स्थित कल्याणी नदी के घाट पर शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया। जयकारों, ढोल-नगाड़ों, अबीर-गुलाल और भक्तिरस में डूबे माहौल ने हर किसी को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा आयोजित भव्य भंडारे ने श्रद्धालुओं की आस्था को और भी प्रगाढ़ बना दिया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित हर वर्ग की भारी मौजूदगी ने आयोजन को एक सामाजिक उत्सव में बदल दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा, “यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। हम सभी माता रानी का आशीर्वाद लेकर अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।”घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क दिखा।

देर शाम तक प्रतिमाओं का होता रहा विसर्जन

जिले के पश्चिमी सीमा पर स्थित कल्याणी नदी में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा।पटरंगा थानाध्यक्ष शशिकांत यादव ने बताया थाना क्षेत्र 22 प्रतिमाएं कल्याणी नदी में विसर्जित हुई।वही मवई थाना क्षेत्र की 5 प्रतिमाएं यहां विसर्जित हुई।इस दौरान एसडीएम विकास धर दूबे व सीओ आशीष निगम भी भ्रमण करते हुए सुरक्षा में मुस्तैद नजर आए।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading