August 21, 2025

देवा शरीफ मजार से बच्चा चोरी का मामला: पुलिस ने 05 माह के नवजात शिशु को तीन घण्टे के अन्दर किया सकुशल बरामद, सऊदी में बेचने की थी योजना

IMG-20250402-WA0281.jpg

बाराबंकी: देवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मजार से चोरी हुए 5 माह के बच्चे को मात्र 3 घंटे में बरामद कर लिया गया है।घटना 31 मार्च और 1 अप्रैल की मध्यरात्रि करीब 3:30 बजे की है। गोंडा के करनैलगंज की एक महिला ने पीआरबी और थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि कोई अज्ञात महिला उसके 5 माह के बच्चे को देवा मजार से चुरा ले गई।देवा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मजार के सीसीटीवी फुटेज और आसपास की दुकानों की जांच के बाद पुलिस ने देवा नहर पुलिया के पास से आरोपी दंपति को पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपियों में बिहार के गोपालगंज जिले के हुचका गांव निवासी हसबुन शेख और उसका पति अकबर अली हैं। जांच में सामने आया कि हसबुन, अकबर की दूसरी पत्नी है।पुलिस ने आरोपियों से दो अलग-अलग नाम के पासपोर्ट बरामद किए हैं। एक पासपोर्ट से अकबर पहले ही विदेश जा चुका था। दूसरे पासपोर्ट से 5 तारीख को सऊदी अरब जाने की योजना थी।थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी बच्चों को चोरी कर महंगे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस बच्चा चोरी के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading