August 21, 2025

नई दिल्ली : भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने नवीन कार्यक्रम “नौकरी दो, नशा नहीं” का आरंभ

IMG-20241016-WA0186.jpg

नई दिल्ली : भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने नवीन कार्यक्रम “नौकरी दो, नशा नहीं” का आरंभ विशाल युवा सम्मेलन के रूप में किया। देश भर से हजारों की संख्या में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण दिल्ली कार्यालय पहुंचे और अपने नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के साथ मिलकर इस इतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, और नशे के कारोबार से युवाओं को न्याय दिलाने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस का शंखनाद है “नौकरी दो, नशा नहीं”। भाजपा राज में हमारे देश का भविष्य खतरे में है। आज रिकार्ड बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है, जिसका सीधा संबंध भाजपा से है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी का वादा था हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे, विदेशों से काला धान वापस लाएंगे। ये वादे तो पूरे नहीं हुए- इसके उलट नौकरियों की जगह युवाओं को नशा मिला है। विदेश से काला धन आने की जगह भारी मात्रा में ड्रग्स आई है। पिछले 10 साल में देश के युवाओं को सिर्फ धोखा मिला है, इसके खिलाफ युवा कांग्रेस एक देशव्यापी मुहिम का आगाज कर रहा है, इसका उद्देश्य है- ‘नौकरी दो, नशा नहीं’।

इस दौरान कार्यक्रम में देश भर से हजारों की संख्या में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए, कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीगण और सभी प्रदेश अध्यक्ष गण कार्यक्रम में शामिल हुए।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading