August 21, 2025

अयोध्या : जल्द समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण तो होगी आरपार की लड़ाई – प्रधानसंघ

IMG-20241015-WA0200.jpg

अयोध्या : सोहावल ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ प्रधान संघ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गया। इसके बाद बीडीओ को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
विकास विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते लगभग दो साल से रुके अपने करोड़ो रूपए के भुगतान और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलित प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष अनुराग सिंह के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया गया। इस दौरान धरने में पहुंचे संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने अपने संबोधन में आरोप लगाया बीपीएस, संचित ग्राम कोष, राज्य वित्त, 15वां वित्त आदि से पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के बिल डेटा फीडिंग न कराए जाने से प्रधानों का जिले में उन्नीस करोड़ से ज्यादा की रकम फंसी पड़ी है। भ्रष्टाचार में जकड़े विभागीय कर्मी शासन से रोक होने की बात करते है। जबकि जिला प्रशासन इससे इंकार करता है। अकेले सोहावल ब्लाक के 56 ग्राम पंचायतों का डेढ़ करोड़ से ज्यादा भुगतान रुका है। प्रधान परेशान और उधारी को लेकर मुंह छिपा रहा है। समाज में छबि खराब हो रही है। इस दौरान धरने का नेतृत्व कर रहे अनुराग सिंह ने बीडीओ को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि प्रधानों की मांगों और समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं हुआ। तो प्रधान संघ आरपार की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान प्रधान दुर्गा प्रसाद निषाद,मो. नदीम,अंबरीश पांडेय अवनीश तिवारी नीरज कनौजिया शिवाकांत तिवारी जयभान सिंह श्री निवास तिवारी अविरल तिवारी राजकिशोर यादव मनोज कुमार सिंह रामचंद्र रावत वीरेंद्र सिंह मुकेश कुमार विष्णु निषाद सहित दर्जनों की संख्या में प्रधान मौजूद रहे।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading