बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने 275 परिवारों में राहत किट का वितरण किया

अयोध्या : रुदौली विधानसभा के तराई क्षेत्र में पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार बाढ़ पीड़ितों को लेकर गंभीर है।इनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।इन लोगो की समस्या के निस्तारण के लिए सरकार दृढ़ प्रतिज्ञ है।पूरी खबर जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहे
बताते चले कि अयोध्या जिले के रूदौली विधानसभा में स्थित सरयू की कछार पर बसे बाढ़ प्रभावित दो सौ पचास परिवारो को राहत सामग्री किट का वितरण करने पहुँचे कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को लेकर गंभीर है।प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रभावित परिवारों की समस्या सरकार की समस्या है जिसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है ताकि पीड़ितों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
चाहे वो आवागमन की समस्या हो या मवेशियों के लिए चारे की समस्या हो या भोजन की समस्या सरकार ने सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पीड़ितों की मदद की है।उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र यादव की तारीफ करते हुए कहा की आप सभी को इतने लग्न व निष्ठा के साथ कार्य करने वाला विधायक मिला है इनके द्वारा लगातार विधान सभा मे भी रूदौली व अयोध्या क्षेत्र की समस्या को प्रमुखता से उठाया जाता है।आप के प्रयास से क्षेत्र में पम्पिंग व स्थाई पुल निर्माण की प्रक्रिया चल रही है जर्जर सड़को के पुनःनिर्माण हो या अन्य प्रमुख समस्याएं सभी को लेकर आपके विधायक हमेशा प्रयासरत रहते है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री शाही द्वारा पसैया,सलेमपुर व महंगू का पुरवा के 275 परिवारो को राहत समाग्री किट का वितरण किया गया।उन्होंने मौजूद बाढ़ प्रभावितो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बाढ़ के समय लगभग चालीस किलो राशन का पैकेट के साथ ही अन्य जरूरी सामाग्री का वितरण कराया जा रहा है।इस मौके रूदौली विधायक रामचंद्र यादव,उपजिलाधिकारी रूदौली प्रवीण यादव,पुलिस क्षेत्रधिकारी आशीष निगम तहसीलदार राजेश वर्मा नायाब तहसीलदार स्नेही लाल कानूनगो अनिल यादव,व आदि लोग मौजूद रहे।
