June 18, 2025

प्रभु श्रीराम के आगमन पर भगवा ध्वज से सजायेंगे रूदौली :आशीष शर्मा

IMG-20240116-WA0128.jpg

♦️इस पुनीत क्षण का साक्षी बनना परम् सौभाग्य : संजय अग्रवाल

रुदौली, अयोध्या ! बहुप्रतीक्षित राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश मे जहां उत्सव का वातावरण हैं वहीं भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा व समाजसेवी संजय अग्रवाल द्वारा अयोध्या के स्वागत द्वार के रूप में स्थित रूदौली नगर को भगवामय करने की तैयारी है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा अयोध्या के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का यह दिवस देखना हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने बताया कि इस सुअवसर पर पूरे नगर को भगवामय किया जायेगा रूदौली ले प्रमुख मार्गों को प्रभु के आगमन पर भगवा झंडों से सजाया जाएगा इसे हम सब रूदौली वासी महोत्सव की तरह मनाएंगे जिसकी तैयारी में हम सभी जुट गए हैं। भाजपा नेता आशीष शर्मा के साथ इस मुहिम में शामिल समाजसेवी संजय अग्रवाल ने कहा 500 वर्षों के इंतज़ार के बाद आये इस पुनीत क्षण का साक्षी बनना हम सभी का परम् सौभाग्य है इसके लिए युवाओं में अत्यंत उत्साह का वातावरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading