August 21, 2025

अयोध्या : रूदौली विधायक ने किया दो दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव” का उद्घाटन

IMG-20230124-WA0063.jpg

रुदौली(अयोध्या) ! हिंदू इंटर कालेज रुदौली में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने फीता काटकर किया।
बताते चलें कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल कबड्डी और खो-खो की ग्रामीण स्तर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं तथा खेल के मैदान पर अपना हुनर दिखा रही हैं। सुभाष चंद्र बोस की जयंती से प्रारंभ हुई इस खेल महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए विधायक ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने विधायक रामचंद्र यादव को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव गोविंद पांडे ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री अशोक कसौधन, जिला पंचायत सदस्य रामनेवल लोधी, नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला, रामदेव वर्मा सहित भाजपा नेता राज किशोर सिंह, सभासद अनिल मिश्रा, महामंत्री मृत्युंजय त्रिपाठी, एड. विश्वनाथ तिवारी, भाजयुमो के जिला मंत्री शुभम तिवारी, सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading