July 3, 2025

मवई(अयोध्या) ! दहेज हत्या के प्रयास में पिता पुत्र गिरफ्तार

IMG-20230102-WA0066.jpg

मवई(अयोध्या) मवई प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि ग्राम अयोध्या का पुरवा मजरे बीबीपुर के रामनाथ ने अपने लड़के की शादी पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जबरवापुर मजरे बसौढ़ी निवासी रामप्रकाश यादव की लड़की से चार वर्ष पूर्व किया था।

विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 26 दिसंबर को रामनाथ, उनकी पत्नी व उनके लड़के विनोद ने उनकी लड़की को दहेज के लिये बेरहमी से पिटाई करते हुए चाकू से गला काट दिया। सूचना पर परिजनों ने घायल विवाहिता को लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर पर सास, ससुर तथा देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर रानेपुर पुलिया के पास से पिता रामनाथ व पुत्र विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading