मवई(अयोध्या) : होमगार्ड के जवान का निधन,अंतिम संस्कार में भारी भीड़ उमड़ी

मवई(अयोध्या) ! डायल 112 पर तैनात होमगार्ड अंसार खां का निधन हो गया।अंसार खां करीब आठ माह पूर्व से काफी बीमार चल रहे थे कैंसर से पीड़ित थे।उनका इलाज पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुरू हुआ उसके बाद मुंबई के टाटा अस्पताल में हो रहा था।शनिवार को प्रातः उनका पैतृक गांव मवई में निधन हो गया।वह करीब 34 वर्ष के थे।उनके निधन का समाचार मिलने पर होमगार्ड के जवानों में शोक की लहर दौड़ गयी।कम्पनी कमांडर वकील अहमद ने बताया कि अंसार खां 2006 में होगार्ड के पद पर भर्ती होकर मवई तथा पटरंगा थाने में अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे।कम्पनी कमांडर वकील अहमद ने बताया कि 2016 में उनकी तैनाती पी आर बी 0925 पर चालक के पद पर थी उसके बाद वह पटरंगा थाने में चल रही 0929 पर चालक के पद पर तैनात थे।मृतक होमगार्ड के आश्रितों में उनकी पत्नी के अलावा एक लड़की 13 वर्ष व एक लड़का 9 वर्ष का है।उनके अंतिम संस्कार में बी ओ होमगार्ड रमेश कुमार यादव के अलावा सपा नेता चौधरी शहरयार तथा काफी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित थे।
