June 17, 2025

अयोध्या : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएसन के मंडल अध्यक्ष बनाए गए राजेंद्र तिवारी’राजन’

IMG-20210927-WA0052.jpg

अयोध्या : ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा राजेंद्र तिवारी’राजन’ को पत्रकार संघ का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कार्यसमिति के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार व प्रदेश महामंत्री देवी प्रसाद गुप्ता व प्रदेश महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा राजेंद्र तिवारी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या में हर्ष व्यक्त करते हुए माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री तिवारी ने प्रदेश कमेटी व जिला कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया और पत्रकार संगठन के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी’राजन’ ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकारों का संगठन है और दिन- प्रतिदिन प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका पूरी कर्मठता और इमानदारी के साथ पालन करूंगा। साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। स्वागत करने वालों में ग्रापए के जिलाध्यक्ष देव बक्स वर्मा,उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,महामंत्री ओम प्रकाश वर्मा, मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्रा,जिला महामंत्री अवध राम यादव,जिला संगठन मंत्री केएस मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष डा .दया शंकर मौर्य,दीपक कुमार, अनूप कुमार श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष बीकापुर दिनेश तिवारी,कृष्ण सृंगार मिश्रा,अजय श्रीवास्तव, शेषमणि पांडे,गोपेश तिवारी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading