June 18, 2025

अयोध्या : भाजपा सरकार में हुआ ब्रह्मणों का उत्पीड़न – राधिका पाण्डेय

IMG-20210922-WA0056.jpg

विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेगा ब्राह्मण,जिले के प्रभारी बोले हमारी पार्टी किसी भ्रष्ट अपराधी व अन्यायी को नही देगी टिकट।

मवई(अयोध्या) ! विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया है।बुधवार को “लोग पार्टी” के प्रदेश महासचिव व अयोध्या जिले के प्रभारी राधिका प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिये प्रदेश का ब्राह्मण तैयार बैठा है।भाजपा सरकार में जितना उत्पीड़न ब्रह्मणो को हुआ है उतना उत्पीड़न किसी भी पार्टी में नही हुआ है।श्री पाण्डेय विकास खण्ड मवई के ग्राम नेवरा स्थित साहित्यकार डाक्टर अनवर हुसैन खां के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि लोग पार्टी ब्राह्मणों के हितों की रक्षा करेगी तथा ब्राह्मणों के साथ होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नही करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर लोग पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी।पार्टी किसी भ्रष्ट अपराधी व अन्यायी को टिकट नही देगी।पार्टी के पास पैसे नही हैं इसलिये प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार बाइक से करेंगे।पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के लिये स्वयं अपना पेट्रोल खर्च कर चुनाव प्रचार करेंगे।श्री पाण्डेय ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिये जायेंगे।उन्होंने बताया कि वे स्वयं बीकापुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading