July 3, 2025

अयोध्या : आज रानीमऊ में आयोजित चौपाल में लगेगा कांग्रेसी दिग्गजों का जमावड़ा

IMG-20210827-WA0098.jpg

पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने रानीमऊ पहुंचकर तैयारी का लिया जायजा।

शनिवार को रानीमऊ में होने वाली किसान चौपाल की तैयारी में जुटे कांग्रेसी।

मवई(अयोध्या) ! मवई ब्लॉक के रानीमऊ में आज कांग्रेसियों का जमावड़ा होगा।उत्तर प्रदेश कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन सलमान खुर्शीद तथा कमेटी के अन्य सदस्य शनिवार को प्रातः नौ बजे रानीमऊ स्थित निर्मल कुटिया पर पहुंचेंगे।यहां पर किसानों तथा बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।लोगों की समस्याओं को नोट करने के बाद उसे कांग्रेस के आलाकमान तक पहुंचाएंगे।जिससे आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल कर सके।पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने शुक्रवार को होने वाले इस कार्यक्रम की सफलता के लिये गुरुवार की शाम अचानक रानीमऊ पहुंचे।और तैयारियों का जायजा लिया।श्री खत्री ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व राज्य मंत्री तीर्थ यात्रा विकास समिति राजस्व विभाग दिल्ली सरकार दयानन्द शुक्ला ने बताया शनिवार को पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद,वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी,कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, अनुसूचित जाति तथा जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष पी एल पुनिया,अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी,रोहित चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहेंगे।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading