August 21, 2025

अयोध्या : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मेट के रूप में किया प्रशिक्षित

IMG-20210809-WA0110.jpg

मवई(अयोध्या) ! मवई ब्लाक मुख्यालय के सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह महिलाओं को मेट के रूप प्रशिक्षण दिया गया।डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहन त्रिपाठी,खण्ड विकास अधिकारी मोनिका पाठक,एडीओ आईएसबी घीष्म प्रसाद,एपीओ मनरेगा राकेश कुमार गुप्ता सहायक लेखाकार मनरेगा शुभम सिंह ने उपस्थित महिला मेटों को प्रशिक्षित किया। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला उन महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया जो समूह से करीब 6 माह पूर्व जुड़ी थी।खण्ड विकास अधिकारी मोनिका पाठक ने बताया कि महिला मेट के समूह को आरएफ निर्गत किया जा चुका है।समूह में ऋण वापसी वापसी की दर 60 प्रतिशत से अधिक हो।समूह की बचत तीन हजार रुपये से अधिक होनी चाहिये।उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में चयनित समूह की महिला मेट को छोड़ शेष ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाओं का मेट के रूप में चयनित करते हुए मिशन मुख्यायल को उपलब्ध कराया जाना है।मोनिका पाठक ने बताया कि यदि कोई समूह की महिला मेट के रूप में कार्य करने से मना करती है तो उसके स्थान पर चयन किया जाना है इसके लिये महिला को लिखित रूप में देना होगा कि स्वेच्छा से महिला मेट के रूप में कार्य करने की इच्छुक नही है।एडीओ आई एस बी घीष्म प्रसाद ने बताया कि आज 22 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading