June 18, 2025

अयोध्या : डीएफओ ए.के. सिंह को वन विभाग द्वारा दी गई विदाई

IMG-20210714-WA0040.jpg

अयोध्या – एसडीओ ए.के सिंह जो कि वन विभाग अयोध्या में 6 वर्ष रहने के बाद पदोन्नत होकर डीएफओ इटावा हस्तांतरित हुए।वही वन विभाग की सविता श्रीवास्तव अधिष्ठान अधिकारी और राम प्रसाद यादव सांख्यिकी अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। पूरे विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।वर्तमान डीएफओ दिव्या ने ए.के सिंह को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने डीएफओ ए.के सिंह के कार्यकाल को सराहनीय बताया और कहा कि जब भी विभाग में आवश्यकता पड़ी उन्होंने सही मार्गदर्शन दिया।आज उनके यहां से जाने के बाद उनकी कमी विभाग को खलेगी लेकिन एक खुशी की बात यह है कि उनकी पदोन्नति डीएफओ पद पर हुई है।इसलिए हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।डीएफओ एके सिंह ने बताया कि अयोध्या में 6 वर्ष का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा।सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला।इस मौके पर अयोध्या कंजरवेटर डॉक्टर अनिरुद्ध पांडे अयोध्या के क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक श्रीवास्तव हरीश चंद्र त्रिपाठी डीपी सिंह पीयूष मोहन श्रीवास्तव ओमप्रकाश अर्पिता चंद्रभान वर्मा अमर कुमार मिश्रा सौरभ श्रीवास्तव और विभाग के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।रूदौली वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश ने कहा वास्तव में एसडीओ सर एक नेक दिल इंसान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading