May 9, 2025

वरमाला के पहले पेट दर्द का बहाना बनाकर दूल्हा पहुँचा अस्पताल,सामने आई यह सच्चाई

images - 2020-11-29t1849377646560342410704880..jpg


मथुरा जिले में एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान दूल्हे को अचानक पेट में दर्द होने लगा। दूल्हे को तुरंत मथुरा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे कोई आराम नहीं मिला। डॉक्टरों के अनुसार दूल्हे की सभी रिपोर्ट सामान्य थी। इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों को शक हुआ। जब दूल्हे ने सच्चाई बताई तो बरात को बंधक बना लिया गया।
मामला छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव पसौली का है। यहां शुक्रवार को राया के एक गांव से बरात आई थी। बरात की चढ़ाई और बारौठी होने के बाद एक कमरे में वरमाला का कार्यक्रम रखा गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे के गले में अपनी वरमाला पहना दी, लेकिन जब दूल्हे की बारी आई तो उसने पेट दर्द का बहाना बना दिया।
परिजन दूल्हे को मथुरा के एक निजी अस्पताल ले गए। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों को शक हो गया। उन्होंने गांव में लड़का पक्ष के 15 लोगों को दूल्हे के आने तक बंधक बना लिया। शनिवार की सुबह दूल्हा दोबारा गांव पहुंचा। दोपहर को शादी की रस्म शुरू की गईं, तभी दूल्हे ने दुल्हन की लंबाई कम होने का बहाना बनाते हुए शादी से इनकार कर दिया।

दूल्हे की बात सुनकर लड़की पक्ष के लोग हैरान हो गए। उन्होंने दूल्हे का समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। दिनभर लड़की और लड़का पक्ष में पंचायत का दौर चल रहा था। शाम को दोनों के बीच समझौता हो गया। लड़की पक्ष ने बरात में हुए खर्चे के एवज में लड़का पक्ष से आठ लाख रुपये लिए। इसके बाद दूल्हा बिना शादी के लेकर बरात लेकर वापस चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading