August 23, 2025

अयोध्या : महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के प्रति किया गया जागरूक

IMG-20201018-WA0141.jpg

मिशन शक्ति अभियान के तहत पटरंगा थाने में आयोजित हुआ जागरूक गोष्ठी

गोष्ठी में थाना क्षेत्र की 54 महिलाओं ने किया प्रतिभाग

पटरंगा(अयोध्या) ! यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष अभियान मिशन शक्ति का पटरंगा पुलिस द्वारा आगाज कर दिया गया है।प्रभारी निरीक्षक ने रविवार की दोपहर एक जागरूक गोष्ठी का आयोजन किया।गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक द्वारा महिलाओं के उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताते हुए विपरीत परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के कुछ खास टिप्स भी बताए।साथ ही महिलाओं की तत्कालीन सहायता हेतु शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने 112 हेल्पलाइन के बारे सभी महिलाओं को डिटेल में बताया और इस एप को उनके मोबाइल में लोड भी करवाया।इन्होंने महिलाओं को बताया कि महिलाओं को अपने ऊपर होने अत्याचारों का खुलकर सामना करना चाहिए व अपराध के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।साथ ही आपके साथ कही कोई क्राइम हो रहा है या आप कोई मुसीबत में अकेले फंसे हो तो आपको पुलिस के विभिन हेल्पलाइन का सहारा लेना चाहिए।जिस पर पुलिस तुरन्त कार्यवाही करते हुए आपकी सहायता हेतु कुछ ही मिनटों में आपके पास पहुंच जाए।बैठक में थाने की महिला पुलिस कर्मियों के अलावा क्षेत्र की 54 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading