May 2, 2025

अयोध्या : सरवन यादव को सपा में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओ में खुशी

img-20200720-wa00069170240068253959509.jpg

मवई(अयोध्या) ! समाजवादी पार्टी के जिला संगठन की घोषणा रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने किया।समाजवादी पार्टी के जिला समिति में मवई के सपा नेता सरवन यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने से मवई इलाके के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।पार्टी द्वारा इन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ रुदौली के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां का आभार जताया।इसके पहले सरवन यादव समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के रुदौली विधान सभा अध्यक्ष व लोहिया वाहिनी जिला महासचिव के पद पर रह चुके हैं।इनकी पत्नी सरोज कुमारी लगातार 10 वर्ष ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।समाजवादी पार्टी के सिपाही होने के अलावा क्षेत्र में अत्यधिक लोकप्रियता और जुझारूपन के कारण मतदाताओं में सरवन की अच्छी पकड़ मानी ही जाती हैं।सरवन यादव बहुजन समाज पार्टी में भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके है।समाजवादी पार्टी में सरवन यादव का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव से सीधे संपर्क है।समाजवादी पार्टी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक रुश्दी मियां द्वारा अनुभवी नेता को यह दायित्व दिए जाने से मवई क्षेत्र के लिए अत्यंत हितकारी होगा।अब किसानों,नवजवानों की समस्या को पूरजोर ढ़ंग से उठाने का मौका मिलेगा।खुशी व्यक्त करने वालो में बृजेश यादव, हाफिज राशीदुल्लह,समरपाल सिंह यादव,सौरभ यादव,संदीप यादव निसात अली पूर्व प्रमुख व छोटेलाल विधानसभा अध्यक्ष व कमलेश यादव गजाली मिया जब्बार अली रुदौली गया प्रसाद पूर्व प्रधान हंसराजपुर नासिर प्रधान सन्तोष यादव राजू सिंह देवईत मैनुद्दीन प्रधान मंजन पुर पप्पू प्रधान बरतरा गुड्डू प्रधान मोहम्मदपुर बद्री प्रधान अशरफ नगर इदरीश पूर्व प्रधान अमानुल्लाह प्रधान रिहान खान पिंटू वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading