August 21, 2025
IMG-20200709-WA0072.jpg

यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन गिरफ्तार हो गया है। वह उज्जैन के माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पहचान की है। उसके बाद उसके गिरफ्तारी हुई है। अभी आला अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। विकास दुबे को महाकाल थाने में रखा गया है। उसके एमपी में होने की खबर लगातार आ रही थी। अब उज्जैन से उसकी गिरफ्तारी हुई है।यूपी एसटीएफ ने शहडोल से उसके साले और बेटे को गिरफ्तार किया है। उसके बाद से लगातार यूपी एसटीएफ की टीम एमपी में सक्रिय थी। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने खुद ही महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वह विकास दुबे है। पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंच कर उससे पूछताछ कर रहे हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था और यहां उसने खुद ही चिल्ला-चिल्ला कर शोर मचाया कि वह विकास दुबे है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस पर महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगी निजी एजेंसी के गार्डों ने उसे पकड़ा और पुलिस को खबर की गई। उसे महाकाल मंदिर से पहले महाकाल थाना ले जाया गया। इसके बाद किसी अन्य स्थान पर ले जाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

[विकास के पैंतरे]

★ पुलिस कह रही पकड़ा गया जबकि उसने खुद सरेंडर किया।
★ पर्ची कटाते समय नाम और परिचय दिया।
★ पूरा मन्दिर टहला ताकि किसी tv में आ जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading