February 27, 2026

रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा पौधरोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ

img-20200705-wa00161933983140650465692.jpg

*रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा पौधरोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ*

*अनिल कुमार पाण्डेय*
*अयोध्या संवाददाता*

वन महोत्सव 2020 के अमानीगंज ब्लाक के अंतर्गत वन प्रभाग कुमारगंज के घटौली गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामचन्द्र यादव व ब्लॉक प्रमुख (अमानीगंज) राम प्रताप यादव ने ब्लॉक के अधिकारियों की मौजूदगी में पौध रोपित कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने पौधे रोपित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आयोजित किए गए वन महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाए रखने का संकल्प लिया विधायक ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण है बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में वनों की बहुत बड़ी भूमिका है उन्होंने मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति पौधरोपण को अपना नैतिक दायित्व समझे उन्होंने कहा इससे आमजन जाति प्रदूषण से मुक्त रहेगी। वन महोत्सव शुभारंभ समारोह में प्रमुख रूप से स्वपनिल यादव वी. डी. आे, लाल जी चौरसिया ग्राम विकास अधिकारी, ए.पी.आे. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान घटौली जगदम्बा प्रसाद वर्मा, पत्रकार रामनिवास पांडे , भवानी फेर मिश्रा समाजसेवी, रामसरन वर्मा, गोवर्धन यादव, पवन साहू, सुनील, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading