अयोध्या : मानसूनी बारिश के बीच जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने अयोध्या के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

अनिल कुमार पाण्डेय
अयोध्या। आसमान से गिर रही मूसलाधार मानसूनी बारिश के बीच जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह पहुंचे अयोध्या।बाढ़ से बचाव से संबंधित सभी परियोजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने की योजना से जल शक्ति मंत्री वा विधायक रामचन्द्र यादव ने अयोध्या जिले में सरयू नदी के किनारे स्थित तहसील रुदौली क्षेत्र के महंगू का पुरवा गांव का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने के सख्त निर्देश भी दिए।गांव में बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा यहां एक अच्छा काम हुआ है अधिकारियों ने रात दिन एक कर प्रोजेक्ट को किया पूरा।जनहानि धन हानि और जमीन हानि से बचाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा प्रत्येक दिन बाढ़ से निपटने के कार्यों का किया जा रहा निरीक्षण।आज अयोध्या और बस्ती जिलों में बाढ़ से तैयारियों का लिया जा रहा जायजा।
