February 27, 2026

अयोध्या : विद्युत करंट की चपेट में आने 45 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत

PicsArt_05-01-10.58.00.jpg

मवई(अयोध्या) ! मवई थाना क्ष्रेत्र के ग्राम नूरअलीपुर मजरे नेवरा में आज एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गयी।ग्राम नूर अलीपुर के कमलेश यादव पुत्र राम कुमार (45)भैंस का चारा देने जा रहे थे कि अचानक बिजली का करंट लग गया।जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।प्रभारी निरीक्षक मवई चन्द्रभान यादव के निर्देश पर उप निरीक्षक सुदर्शन आर्या मौके पर पहुंचे पंचनामा भरकर शव को पी एम के लिये भेज दिया।
सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे मवई थाना क्षेत्र के नूर अलीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय कमलेश अपनी भैंस को नाद में चारा देने जा रहे थे कि अचानक ऊपर से गुजरे बिजली केबिल के चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन कोई उपाय काम न आया। हल्ला गुहार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन भी बिजली की चपेट में आते- आते बच गये। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर बिजली कटाई और आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के पास ले गये जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की दो पुत्री व तीन पुत्र अनाथ हो गए। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर हल्का उप निरीक्षक को भेजा गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading