August 22, 2025

अयोध्या : नोडल अफसरों से बात कर विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को लाने में जुटे विधायक रुदौली

IMG-20200503-WA0089.jpg

अयोध्या : यूपी से अन्य राज्यो में गये कामगारों को लेकर भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने गुजरात मे बनाये गए नोडल अफसर दीपक कुमार से की वार्ता।नोडल अफसर दीपक कुमार ने बताया कि यूपी से गुजरात में फसे कामगारों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। बहुत जल्द उन सभी को यूपी लाने के लिए संसाधनों को लेकर चर्चाएं की जा रही। बहुत जल्द गुजरात मे फंसे प्रवासियों को उत्तर प्रदेश लाया जाएगा। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव द्वारा रुदौली विधानसभा में अन्य प्रांतों में फसे कामगारों को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया था। रुदौली विधानसभा में बने कंट्रोल रूम में अब तक 15000 प्रवासियों की सूची बन चुकी है। लगातार अन्य प्रांतों में फसे कामगारों से बात भी की जा रही है। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की पूरी संवेदना कामगारों के साथ है। कोई पैदल व साइकिल से न आए। सरकार की व्यवस्था के तहत आवागमन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading