June 1, 2025

अयोध्या : हुदहुद की याद दिला रही बेमौसम की बरसात

IMG-20200313-WA0051.jpg

मवई(अयोध्या) ! बेमौसम तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान ही नहीं पहुंचाया है बल्कि चौपट कर दिया है। बारिश से किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है और किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। शुक्रवार की भोर तेज हवा के साथ एक बार फिर मवई क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई।मवई इलाके के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है। बेमौसम हुई बारिश ने किसानों को पांच वर्ष पहले आए हुदहुद तूफान की याद दिला दी।

मखदूमपुर के किसान नसीम खान अनीश खान ने बताया कि किसानों के अरमानों पर बारिश पानी फेर गई। तिलहनी व दलहनी फसलों को अधिक नुकसान कर दिया। गेहूं व गन्ना की फसलें क्षेत्र में गिर गयी हैं।नवीपुर निवासी प्रगतिशील किसान देवेंद्र सिंह बताते हैं कि यह मौसम हुदहुद की याद दिला रहा है।पहेलवानपुरवा के किसान संतोष सिंह बताते हैं कि बेसहारा पशुओं के आंतक के बाद अब मौसम की मार अन्नदाता झेल रहा है। वही आम व्यवसाई मो0 सहीम का कहना है कि अतिवृष्टि व तेज हवा से आम की बौर टूट गई।इससे काफी नुकसान हुआ है।एसडीएम बिपिन सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर राजस्व कर्मियों से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading