February 27, 2026

अयोध्या : आतंकी घुसपैठ के अलर्ट के बाद सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था

images - 2020-01-08t0306501968554968014135638..jpg

अयोध्या ! राम मंदिर पर फैसले के बाद अयोध्या में आतंकियों की घुसपैठ को लेकर बार-बार आ रहे खुफिया इनपुट से पुलिस, पीएसी,पैरा मिलिट्री समेत खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सजग हो गई हैं।पश्चिम बंगाल के रास्ते अयोध्या के पड़ोसी जनपद बस्ती तक दो आतंकियों के पहुंचने के इनपुट के बाद अयोध्या पुलिस हाई अलर्ट पर है।सोमवार को भी अयोध्या के बैरियरों,मठ मंदिरों व श्रीराम जन्मभूमि परिसर के आसपास तैनात पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान सतर्क दिखे।रामनगरी में प्रवेश के रास्ते नयाघाट बंधा तिराहा,बूथ नंबर-4,मोहबरा मोड़,उदया चौराहा,टेढ़ी बाजार,रामघाट चौराहा आदि जगह लगे बैरियरों पर लोगों की तलाशी व आवश्यक होने पर पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश दिया जा रहा है।वही श्रीराम जन्मभूमि जाने वाले सभी रास्तों पर भी सतर्कता बरती जा रही है। यहां आने-जाने वाले सभी लोगों पर निगाह रखी जा रही है।खुफिया एजेंसियों व स्थानीय पुलिस के साथ ही स्वाट टीम शहर के विभिन्न होटल,धर्मशालाओं समेत मठ-मंदिरों में ठहरे लोगों की पहचान की तस्दीक कर रही हैं। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस समेत अर्द्धसैनिक बलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अयोध्या के सभी बैरियरों व प्रवेश मार्गों पर पहले से सुरक्षा बल तैनात हैं, वो लोगों की पहचान व तलाशी लेने के बाद ही अयोध्या में प्रवेश दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading