May 31, 2025

अयोध्या: उत्सव नही लोकोत्सव का रूप ले चुकी है मवई क्षेत्र में नवरात्र पर्व।

img-20191007-wa00173237851681191532884.jpg

शहर के अलावा गांव गलियों में भी गूंज रहे मां के जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण।इस अवसर पर मवई क्षेत्र में लगभग 104 जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा सजाएं गए मां के दरबार।कही भजनसंध्या तो रामलीला रासलीला के अलावा जगह जगह बिरहा कीर्तन व भव्य जागरण का आयोजित हो रहा कार्यक्रम,दुर्गा पंडालों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब।

मवई(अयोध्या) ! ग्रामीण क्षेत्र में शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर चहुं ओर धूम मची हुई है।गांव की गली गली में सजे मां के दरबार मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के अलावा बज रहे ढोल नगाड़े के साथ भक्तिगीत व जय माता की धुन से पूरा ग्रामीण क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।फैजाबाद जिले के अंतिम पश्चिमी छोर पर नदियों व जंगलो के बीच स्थित मवई ब्लॉक क्षेत्र में ज्यों ज्यों ये पर्व समाप्ति की ओर बढ़ रहा वैसे वैसे ये पर्व उत्सव नही लोकोत्सव का रूप ले रहा है।भक्ति भावना व आपसी एकता से ओत प्रोत यहां के सभी संप्रदाय के लोगों में मां के प्रति आस्था स्पष्ट दिख रखी।नवरात्र के छठे सातवें व आठवें दिन भक्तों द्वारा मां कात्यायनी कालरात्रि महागौरी की पूजा-अर्चना की गई।इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, नारियल,मिष्ठान श्रृंगार के सामान,पान, पुष्प और फल चढ़ा परिवार व क्षेत्र के लिए खुशहाली मांगी।इस दौरान देवी मंदिरों सहित क्षेत्र में जगह जगह सजाये गए दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।वहीं गायत्री नगर में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी द्वारा सजाये गए मां के दरबार में पूरे दस दिनों तक चलने वाले राम कथा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

बताते दे विकासखंड मवई क्षेत्र में कुल 104 स्थानों पर आयोजकों द्वारा पंडाल सजाकर उसमे दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।जहां विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है।पटरंगा मंडी में शनिवार की रात्रि खालसा ग्रुप जागरण परिवार सीतापुर द्वारा पूरी रात्रि माता रानी का जगराता किया गया।बघेड़ी गांव में सजाये गए दरबार मे भक्तिमय कार्यक्रमों का चलचित्र दिखाया गया।जिसमें कृष्ण मगन यादव,रोहित चौहान, सुरेंद्र चौकीदार,अंकित कुमार,अमित कुमार,श्यामजी,विनोद पासी आदि लोग मौजूद रहे।नेवरा में आयोजक संतोष जायसावाल द्वारा सजाए गए दरबार मे चल रही राम कथा में कथा व्यास प्रियंका भारती द्वारा राम की महिमा का गुणगान किया गया।दुर्गा पूजा समिति रानीबाजार के पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ मां की ज्योति यात्रा निकाली गई।गायत्रीनगर में अंतराष्ट्रीय कथा वाचिका साध्वी ऋचा मिश्रा ने वन गमन व राम रावण युद्ध की कथा सुनाई।इसके अलावा रानीमऊ दुल्लापुर बहांपुर जरैला जोलाहन पुरवा गंजकरी नगरा जखौली आदि गांवों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।पुरोहित आचार्य अर्जुन तिवारी के अनुसार नवरात्रि में 9 दिनों तक माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की आराधना करने से जीवन में ऋद्धि-सिद्धि ,सुख- शांति, मान-सम्मान, यश और समृद्धि की प्राप्ति शीघ्र ही होती है।माता दुर्गा हिन्दू धर्म में आद्यशक्ति के रूप में सुप्रतिष्ठित है तथा माता शीघ्र फल प्रदान करनेवाली देवी के रूप में लोक में प्रसिद्ध है। देवीभागवत पुराण के अनुसार शारदीय नवरात्र में माता की पूजा-अर्चना वा व्रत करने से मनुष्य पर देवी दुर्गा की कृपा सम्पूर्ण वर्ष बनी रहती है और मनुष्य का कल्याण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading