अयोध्या: इनायतनगर -नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या, 4 अक्टूबर। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना इनायतनगर इलाके में हाईस्कूल की छात्रा को रास्ते से जबरन एक युवक झाड़ियों में ले गया। जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस मामले में मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी की तलाश कर रही थी। सीओ मिल्कीपुर ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी अजीत कुमार अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। विधिक कारवाई की जा रही है।
