अयोध्या :विसर्जन घाटों पर भी किये जा रहे पुख्ता इंतजाम

अयोध्या :विसर्जन घाटों पर भी किये जा रहे पुख्ता इंतजाम
रुदौली(अयोध्या) ! तहसील रुदौली क्षेत्र में तीन दिन तक चलने वाला दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु भी प्रशासनिक अधिकारियों तैयारियां शुरू कर दी।घाटों की साफ सफाई के अलावा रास्ते आदि दुरुस्त किया जा रहे।एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि सभी घाटों पर लाइट बैरीकेटिंग के अलावा नाव व कुशल गोताखोर भी रखे जाएंगे।सीमावर्ती घाटों पर सुरक्षा हेतु रुदौली पुलिस के अलावा बाराबंकी अमेठी पुलिस भी तैनात रहेगी।सीओ धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि पूजा पंडाल समीप सहित प्रतिमा विसर्जन जुलूस में यदि कोई भी शराब के नशे में मिला तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इन्होंने बताया कि नवरात्र का प्रथम दिन मवई क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास के साथ व्यतीत हो रहा है।कही कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
