June 18, 2025

अयोध्या : विद्यार्थियों,नौजवानों ,महिलाओं, किसानों,मजदूरों पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ छेडा संघर्ष

fb_img_15697153735651428825829944637268.jpg

अयोध्या ! स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए देश के विद्यार्थियों,नौजवानों ,महिलाओं, किसानों, मजदूरों को संगठित होकर पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ जोरदार संघर्ष छेड़ना पड़ेगा।उक्त विचार व्यक्त किया भाकपा जिला सहायकसचिव कामरेड संपूर्णानंद बागी ने अमर शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर राजकीय तुलसी उद्यान में आयोजित एक बैठक में। बैठक की अध्यक्षता का, राधेश्याम यादव ने की। बैठक का संचालन अयोध्या ब्रांच कमेटी के मंत्री का, बृजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ए आई एस एफ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का, ओंकार नाथ पांडे ने कहा कि आज विद्यार्थी समुदाय दिग्भ्रमित हो कर साम्प्रदायिक शक्तियों के हाथ का खिलौना बनता जा रहा है जबकि उसे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए।बैठक में भारतीय महिला फेडरेशन की जिला उपाध्यक्ष का, यशोदा सिंह ने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है महिलाओं को संगठित होकर सड़कों पर आने और सरकार की नींद हराम करने की आवश्यकता है। बैठक में कामरेड पवित्र कुमार साहनी,का,विरंचन साहरा,,का,राम अचल कश्यप, सहित अन्य लोगों ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए।बैठक में अयोध्या नगरी की जनसमस्याओं को लेकर आगामी 11अक्टूबर 2019 को एक ज्ञापन नगर निगम अयोध्या के अयोध्या नगरी में स्थित जोनल कार्यालय पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सहायक नगर आयुक्त को दिये जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में नौजवान सभा व महिला फेडरेशन का सदस्यता अभियान चलाकर कर अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में कमेटियों का गठन करने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कामरेड राधेश्याम यादव ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्टों पार्टी ही सही मायने में मेहनतकश जनता के लिए संघर्ष करती है इसे मजबूत करने के लिए इसके जनसंगठनों को मजबूती प्रदान करना जरूरी है। जनता को मन्दिर – मस्जिद जैसे मुद्दों से दूर रहकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए जोरदार आंदोलन करना चाहिए। वर्तमान सरकारें पूंजीपतियों की हितैषी हैं जनता की नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading