June 18, 2025

अयोध्या : पांच विधानसभाओं में 150 किलोमीटर दूरी तय करेगी भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा

IMG-20190314-WA0001.jpg

केन्द्र सरकार के 100 दिन व प्रदेश सरकार के 30 माह की उपलब्धियों की देगी जानकारी, स्वच्छता, जलसंचयन, पौधरोपण, गोसेवा जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों को किया जायेगा जागरुक

अयोध्या। महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर से भाजपा गांधी संकल्प यात्रा की शुरुवात करेगी। 30 जनवरी तक विभिन्न तिथियों पर 15 दिन यह यात्रा चलेगी। कुल 150 किलोमीटर यात्रा दूरी तय करेगी। 2 अक्टूबर को जिले में गांधी पार्क समेत जिले में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। पूरे आयोजन को लेकर सर्किट हाउस में भाजपा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया,सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान स्वच्छता, पौधरोपण, गौसेवा, जलसंचयन जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों मे जागरुकता का संचार किया जायेगा। अन्य समाजिक मुद्दों को भी यात्रा में प्रमुखता से उठाया जायेगा। केन्द्र सरकार के 100 दिन तथा प्रदेश सरकार के 30 माह की उपलधियों को जनता के बीच पहुंचाया जायेगा। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में यह यात्रा तीन दिन चलेगी। सांसद के नेतृत्व में चलने वाली इस यात्रा में स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। यात्रा का मार्ग तय करने तथा अन्य तैयारी के विधानसभावार बैठकों का आयोजन होगा। कम से कम 150 लोग इस यात्रा में सम्मलित होंगे। यात्रा गांवों में रात्रि विश्राम भी करेगी।उन्होने बताया कि रुदौली विधानसभा में 1,2,3 नवम्बर, दरियाबाद में 12,13,14 नवम्बर, मिल्कीपुर में 20,21,22 दिसम्बर, बीकापुर में 27,28,29 दिसम्बर तथा अयोध्या में 10,11,12 जनवरी को यात्रा निकलेगी। बैठक में विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, शोभा सिंह चौहान, सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, बाराबंकी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महामंत्री संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, परमानंद मिश्रा, अरविंद सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading