May 9, 2025

अयोध्या : दीनदयाल के पथचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों के भारत का करेंगे निर्माण : लल्लू सिंह

IMG_20190925_195815.jpg

भाजपाईयो ने जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि

अमरजीत सिंह-ब्यूरो रिपोर्ट

अयोध्या ! एकात्म मानववाद के प्रणेता व जनसंघ के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर निगम परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपाईयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इसके उपरान्त हुए समारोह में पूरे परिसर का अपने निधि से सौन्दयीकरण करने की घोषणा की।सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक विचारक, दार्शनिक व सकारात्मक राजनीति के समर्थक थे। राष्ट्रवादी विचारधारा को परिवेश में प्रसारित करना चाहते थे। हम उनकी पदचिन्हों पर चलते हुए हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाहन करेंगे। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान की उनकी परिकल्पना पर सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिल रहा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सादगी भरा जीवन राजनेताओं को एक संदेश देता है। देश हित सर्वोपरि की विचारधारा ही राष्ट्र व समाज का विकास कर सकती है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि राजनैतिक जीवन में कार्यकर्ताओं व जनता के प्रति क्या व्यवहार होना चाहिए यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन चरित्र हमें शिक्षा प्रदान करता है। भाजपा में बूथ स्तर के कार्यकर्ता को सदा सबसे मजबूत कड़ी माना जाता है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए हम अपने भीतर सेवा व समपर्ण का भाव को लेकर समाज के समक्ष स्वयं को प्रस्तुत करते है। सतत आम जनता से संवाद स्थापित करने की वजह से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर अशोका द्विवेदी, ब्रहमानंद शुक्ला, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, रामधीरज पाण्डेय, रणवीर सिंह, दिवाकर सिंह, दिनेश जायसवाल, विजेन्दर सिंह, परमानंद मिश्रा, भानू प्रताप सिंह, प्रमोद मौर्या मौजूद रहे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने इसके अलावा अयोध्या व पूरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading