May 1, 2025

अयोध्या : अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा

IMG-20190919-WA0133.jpg

रुदौली(अयोधयाआ)।अपर जिलाधिकारी ने रूदौली के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अयोध्या गोरेलाल शुक्ला ने बुधवार को दिन में लगभग 1 बजे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र महंगू का पुरवा,सल्लाहपुर मजरे कैथी एवं कैथी माझा का दौरा किया,उसके बाद उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठक कर उनका हाल जाना।उन्होंने बताया कि घाघरा नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।प्रशासन बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पर बराबर नज़र बनाये हुए है।इस अवसर पर तहसीलदार शिवप्रसाद,राजस्व निरीक्षक शुजागंज अनुपम वर्मा,राजस्व निरीक्षक भेलसर विश्वनाथ सिंह,लेखपाल राज कुमार द्विवेदी एवं राम बरन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading