July 7, 2025

बिछुड़ी वृद्ध महिला को अयोध्या पुलिस ने उसके परिजनों से मिलवाया

1761767074b00e6bcbfeef70e35979a81a005ed6a3570276332406811243.jpg

अयोध्या। बस्ती जिला से राम नगरी अयोध्या में दर्शन करने आई एक महिला लापता हो गई। सूचना मिले पर अयोध्या कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और खोजबीन में जुट गई। देर शाम फूट- पेट्रोलिंग के दौरान अयोध्या सीओ अमर सिंह कोतवाल जगदीश उपाध्याय एस एसआई राजेंद्र प्रसाद यादव व उपनिरीक्षक दीपशिखा सिंह द्वारा श्रृंगार हॉट में पूछताछ के दौरान एक वृद्ध अकेली महिला मिली तो उसे कोतवाली ले आ गया महिला काफी परेशान थी अपना पूरा परिचय व पता नहीं बता पा रही थी।

यहां कोतवाली में लाकर उसे जलपान जूस व चाय पिलाने के बाद उसने अपना पूरा नाम व पता बताया कि हम दर्शन करने आये थे और परिजनों से बिछुड़ गए है हमें हमारे घर पहुंचा दिया जाए।

इस सम्बन्ध में अयोध्या कोतवाली के एस एस आई राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि श्रृंगार हॉट से एक वृद्ध महिला मिली, उसने अपना नाम सुमन देवी 65 वर्ष पत्नी राम पाल टीनीच- बभनान जिला बस्ती बताया। वह यहां दर्शन करने परिजनों के साथ आई थी और बिछड़ गई थी। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर महिला को उनके सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस की इस सराहनीय कार्य की जिसने भी सुना प्रशंशा की है और कहा कि यह अयोध्या पुलिस का सबसे सराहनीय कार्य है। एक बिछुड़ी वृद्ध महिला को पुनः उसका परिवार मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading