November 20, 2026

अयोध्या ! हादसे में साइकिल सवार की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया लिंक मार्ग को जाम

PicsArt_06-20-10.13.22.jpg

पटरंगा(अयोध्या) ! पटरंगा थाना क्षेत्र के पासिन पुरवा गांव के पास बुधवार की सुबह सुबह बाइक व साइकिल की आमने सामने की टक्कर में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया ।सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी रूदौली भेजवाया जहां युवक की हालत गम्भीर देख डाक्टरो ने जिला रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के पासिंन पुरवा गांव के निवासी हंसराज पुत्र लखराज लगभग 40 वर्ष गांव के बाहर साइकिल से टहलने निकले थे जैसे ही सड़क पर पहुचे कि शुजांगज की ओर से टिकैत नगर जा रही ग्लैमर बाइक के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी ।हादसे में साइकिल सवार युवक हंसराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार मो जैद पुत्र मो फारूक लगभग 18 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुची पटरंगा पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली भेजवाया जहा डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।हादसे की जानकारी होने पर सड़क पर पहुचे मृतक हंसराज के परिजनों में शव देखकर कोहराम मच गया ।पटरंगा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।घटना की जानकारी होने पर मौके पर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ धर्मेन्द्र यादव भी पहुचे और मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *