February 27, 2026

अयोध्या बीकापुर:बच्चा चुरा कर भाग रही महिला को बाजारवासियों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

picsart_06-09-061232868751578720949.jpg


अयोध्या जनपद में बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्चा चुरा कर भाग रही एक महिला को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार महाराजगंज थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला अपने 3 माह के बच्चे को टीकाकरण कराने के लिए अस्पताल लाई थी। इसी दौरान अचानक अस्पताल पहुंची एक अन्य महिला झपट्टा मारकर उसका बच्चा उसकी गोदी से उठा लिया और बच्चा लेकर भागने लगी। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। हल्ला गुहार मचाने पर आसपास के लोगों ने अस्पताल के बाहर हाईवे पर आरोपी महिला को बच्चे के साथ पकड़ लिया और कोतवाली को सूचना दिया। महिला पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे उप निरीक्षक रघुराज सिंह आरोपी महिला को अपने साथ कोतवाली ले गए। एसएसआई अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला ठीक से अपना पता नहीं बता पा रही है। उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading